
राजश्री योजना राजस्थान 2020
योजना कि जानकारी –
राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की बेटियों के लिए राजश्री योजना 2020 (Raj shree Yojana 2020) शुरू की गई है| इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा बेटियों के जन्म से लेकर उनकी 12 वीं कक्षा पूरी होने तक 50,000 रु कि सहायता राशि प्रदान करवाई जाएगी |
राजश्री योजना राजस्थान 2019 (Rajshree Yojana Rajasthan 2020) के तहत और लड़कियों को ही सहायता राशि प्रदान करवाई जाएगी जिन लड़कियों का जन्म 1 जून 2016 के बाद हुआ है| उससे पहले जन्म लेने वाली लड़कियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा |
योजना का उदेश्य –
राजस्थान राजश्री योजना (Rajasthan Rajshree Yojana) को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की बेटियों को उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करवाना है| इस योजना द्वारा लड़कियों के स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा |
राजश्री योजना राजस्थान 2019 की पात्रता /योग्यता – Rajshree Yojana Rajasthan Eligibility – (कोन-कोन इस योजना का लाभ ले सकता है ?) –
- बेटी के माता पिता के पास भामाशाह कार्ड तथा आधार कार्ड होना अनिवार्य है |
- 1 जून 2016 या उसके बाद जन्म लेने वाली बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा |
- लाभ लेने वाला परिवार राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- पहली 2 किस्तों की सहायता राशि उन्हीं बेटियों को प्रदान करवाई जाएगी |
- जिनका जन्म सरकारी अस्पतालों में हुआ होगा |
- भामाशाह कार्ड को सीधे बैंक खाते के साथ जोड़ा जाएगा |
- सहायता राशि सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी |
Rajasthan New Yojana :- राजस्थान की अन्य नई योजनाओं के बारे में जानने के लिए यहां पर क्लिक करें|
राजस्थान राजश्री योजना | Rajasthan Rajshree Yojana (सहायता राशि) इस प्रकार दी जाएगी |
यह सहायता राशि बेटी के परिवार को किस्तों में प्रदान करवाई जाएगी |
राज श्री योजना – ( Raj Shree yojana )
- 2500 रुपए बेटी के जन्म के समय प्रदान करवाए जाएंगे |
- 2500 रुपए 1 वर्ष का टीकाकरण होने पर प्रदान करवाए जाएंगे |
- 4000 रुपए बेटी के पहली कक्षा में प्रवेश के समय प्रदान करवाए जाएंगे |
राज श्री योजना – ( Raj Shree yojana )
- 5000 रुपए 6वी कक्षा में प्रवेश होने पर प्रदान करवाए जाएंगे |
- 11,000 रुपए दसवीं कक्षा में प्रवेश होने पर प्रदान करवाए जाएंगे |
- 25,000 रुपए 12वीं कक्षा पास होने पर प्रदान करवाए जाएंगे |
- राजश्री योजना राजस्थान 2019 के तहत बेटी को कुल 50000 रुपए की सहायता प्रदान करवाई जाएगी |
राजश्री योजना राजस्थान | Rajshree Yojana Rajasthan (आवश्यक दस्तावेज)
- भामाशाह कार्ड |
- आधार कार्ड |
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र |
- बैंक खाते के पहले पृष्ठ की फोटो कॉपी |
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ |
- स्कूल में प्रवेश होने का प्रमाण पत्र | (जब कक्षा मे प्रेवेश हो तब देना होगा)
- बारहवीं कक्षा पास होने का प्रमाण पत्र | (जब कक्षा मे प्रेवेश हो तब देना होगा)
राजश्री योजना रजिस्ट्रेशन | Rajasthan Rajshree Yojana Registration
- इस योजना का लाभ राजस्थान बाल एवं महिला विकास विभाग द्वारा प्रदान करवाया जाएगा |
- गर्भवती महिला को एएमसी जांच के दौरान भामाशाह कार्ड से जुड़ा हुआ बैंक अकाउंट निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र या राजकीय चिकित्सा संस्थान में उपलब्ध करवाना होगा |
- बेटी के जन्म के समय एक Unique ID Number प्रदान करवाया जाएगा |
- पहली तथा दूसरी किस्त के लिए किसी भी प्रकार के आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी |
- यह किश्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर प्रदान करवाई जाएगी |
- बेटी के प्रथम कक्षा में प्रवेश होने पर परिवार को तीसरी किस्त के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा |
- आवेदन ई-मित्र या अटल सेवा केंद्र द्वारा किया जाएगा |
- अन्य किस्तों के लिए भी इसी प्रकार आवेदन किया जाएगा |